Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Jan 2017 · 1 min read

ग़ज़ल

हमने जब वादा किया तो मुस्कुरा देने लगे
दोस्ती में वो मुझे इक तोहफा देने लगे |

इस जमाने के दिए झटके सभी हमने सहा
जख्म जो तुमने दिया था, बेदना देने लगे |

कार बस के काफिले से ध्वस्त यातायात जब
बंद रस्ते खोल रक्षी रास्ता देने लगे |

हादसा के पीडितों ने तो गँवाया जान खुद
फायदा क्या प्रतिकरण जो दूगुना देने लगे |

शत्रु है दिनमान सबके, जुगनू हो या चिराग
शुर्मयी निशि को चिरागें जगमगा देने लगे |

दोस्ती अच्छी अगर है तो ज़माना आपका
मैं हुआ बेचैन यारा हौसला देने लगे |

कालीपद ‘प्रसाद’

Loading...