Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Jan 2017 · 1 min read

माँ अब बंदिश हट जाने दो

माँ अब बंदिश हट जाने दो
बेटी को जग में आने दो

गर्भ मे माँ क्युं मार रही हो
मुझको दुनिया में आने दो

गुलशन में गुल की माफ़िक़ माँ
मुझको भी अब खिल जाने दो

फूलों की पंखुरियों जैसे
पंख चमन में फैलाने दो

अविरल जल की बीच धार में
मुझे नाव सा बह जाने दो

आज परिंदों जैसा नभ में
मुझको भी अब मंडराने दो

खूब समुन्दर मे तैरुंगी
जलपरियो सा बन जाने दो

पंछी बनकर खुले गगन मे
मंजिल मुझको अब पाने दो |

तितली बनकर मुझको भी तुम
फूलों का रस पी जाने दो|

ख़्वाहिश को बल दे दो मेरी
अब मुझको भी इठलाने दो

धरती से अब उठ कर ए माँ
परचम नभ में लहराने दो

बेटी हुँ मैं चिडिया जैसी
पर मेरे मत कट जाने दो

कँवल गुजारिश करती है माँ !
मुझको भी अब जी जाने दो

Loading...