Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
10 Jan 2017 · 1 min read

बेटियाँ

दो नदियों का मेल कराती हैं बेटियाँ ।
प्यार की धारा ही बहाती हैं बेटियाँ ।
संजीदगी से करती हैं कठनाईयों को पार
सहयोग का दस्तूर चलाती हैं बेटियाँ ।
जिंदगी की राह पर ममता की छाँव से
अमरत्व के प्रभाव लुटाती हैं बेटियाँ ।
बेटों से भी हो जाये यदि कोई सरारत
बिगड़ी हुई वह बात बनाती हैं बेटियाँ ।
जिंदगी के तंज को प्रसाद समझकर
आँसुओं का बाग सजाती हैं बेटियाँ ।
वेदना की राह पर बिंदिया की चमक से
हर्ष का आभास कराती हैं बेटियाँ ।

Loading...