Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
10 Jan 2017 · 1 min read

बेटियां

अच्छे कर्मो से ही तेरे घर में बेटी आती है,,,,,,,,,,
तेरे सूने घर में खुशियाँ बस बेटी ही लाती है ।।।।।।
उसके कारण ही तो तूने अपना हर गम भूला है,,,,,
तेरी बाहोँ में चुपके से वो जब भी मुस्काती है ।।।।।।।
शादी होके तेरी बेटी देश पिया के जाएगी,,,,,,,,
तेरे सीने में बिछड़न का ऐसा दर्द जगाती है ।।।।।।।।
कन्यादान करेगा कैसे हिम्मत तेरी टूटेगी,,,,,,,,,,
माँ बापो के दिल की उस दिन धड़कन भी रुक जाती है।।।।।।।।
तुझको भी करना है ये सब चाहे तू रोले कितना,,,,,,,
तू जी भर के देख उसे जो पल दो पल का साथी है ।।।।।।।।।।।
देके खुशियाँ हाथो मे बेटी भेजी है दूजे घर ,,,,,,,,
लेकिन तेरी यादे बेटी हमको रोज़ सताती है ।।।।।।।

Loading...