Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
7 Jan 2017 · 1 min read

बात मेरी सनम कुछ सुना कीजिये

बात मेरी सनम कुछ सुना कीजिये
दिल में कोई न शिकवा रखा कीजिये

कृष्ण राधा की गाथा सुना कीजिये
ध्यान में उनको अपने रखा कीजिये

रोज ख्वाबो मे आकर मिला कीजिये
इस तड़पते जिगर की दवा कीजिये

जिनसे गुंजित है घर आपका दोस्तो
प्यार उनको हमेशा किया कीजिये

हाल दिल का बताया करो ए सनम
बात बेबात यूँ मत लड़ा कीजिये

जान मेरी न ले ले तुम्हारी नजर
बंद आंखो को अपनी रखा कीजिये

तुम से मिलने को बेचैन है सब कँवल
कायदे से सभी को मना कीजिये

Loading...