Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
31 Dec 2016 · 1 min read

बुलंदीआसमानों की सितारा भी मुबारक हो

बुलंदी आसमानों की सितारा भी मुबारक हो
तिरा आया जन्मदिन है जहां सारा मुबारक हो

पूरे अरमान हो तेरे मिला मौका मुबारक हो
तिरी मंजिल मिले तुझको तिरा रस्ता मुबारक हो

ग़मो की छाँव से डर क्या मुझे तेरा सहारा है
तिरी यादों में रहती हूं तिरा नाता मुबारक हो

मिले आँचल मुझे माँ का की सर पर हाथ हो उनका
रहें हम छाँव में उनकी वक्त वैसा मुबारक हो

नहीं है प्यार अब हमको जमाने की खुशियो से
तिरे पहलू में आकर के मिरा जाना मुबारक हो

कहीं ना बैठ जाना तुम कभी यूँ हारकर खुद से
सदा देना की दिल से तुम कँवल जीना सिखाती है

Loading...