Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
29 Dec 2016 · 1 min read

काफिले बढ़ते रहेंगे

काफिले बढ़ते रहेंगे
*
आँधियों में काफिले बढ़ते रहेंगे
मंजिलों तक क्रम यही चलते रहेंगे
*
राह कोई भी कठिन होती नहीं है
शूल पैरों में भले चुभते रहेंगे
*
सर्द मौसम गर्मियाँ आती रहेंगी
नित नए अनुभव मगर मिलते रहेंगे
*
डगमगा पाए न हिम्मत देख लेना
जलजलों में स्तंभ कुछ ढहते रहेंगे
*
जोश में मत होश खो देना कभी भी
राह में कुछ पुष्प भी खिलते रहेंगे

*
**************************
-सुरेन्द्रपाल वैद्य

Loading...