Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
28 Dec 2016 · 1 min read

तेरह ग्यारह क्रम रहे (दोहे)

तेरह ग्यारह क्रम रहे,चरण चार पहचान!
शिल्प भाव लय के बिना,दोहा है बेजान!!

दोहा ऐसा चाहिए,….. मेरे सखा सुजान !
कानों को मीठा लगे, मिले हमें कुछ ज्ञान !!

भाव- शब्द की खोज में,कटे समूची रात !
श्वांस श्वांस पोहे मना ,..दोहो में जज्बात !!

प्रेरक हो सन्देश कुछ,…नहीं सिर्फ उपदेश !
दोहा लिखना चाहिए, अनुपम हमें ” रमेश” !!
रमेश शर्मा.

Loading...