Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
27 Dec 2016 · 1 min read

प्रेम विशेष

तू जो हँसके देख ले , जीवन रहे न भार।
उजड़े गुलशन लौट के , आए यहाँ बहार।।

तुम जो आए पाश में , हृदय हुआ मधुमास।
प्रथम स्पर्श ने बाँध के , मुझे किया है दास।।

प्रेम गीत सी भा गई , उतरी दिल में आप।
निशा दिवस दिल आपका , करता रहता जाप।।

लैला मंजनू प्यार सा , गूंजे जग में प्यार।
जैसे ख़ुशबू फूल का , साथ रहे व्यवहार।।

आर.एस. “प्रीतम”
———————

Loading...