Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
22 Dec 2016 · 1 min read

हमारी हिंदी

तीन कुण्डलिया
***********
1
हिंदी अपने हिन्द के ,स्वाभिमान का हार
इसकी रक्षा को हमें, रहना है तैयार
रहना है तैयार , राष्ट्र की ये हो भाषा
करनी हमको पूर्ण, हमारी ये अभिलाषा
अगर अर्चना भाल, सजे ये जैसे बिंदी
तभी विश्व पर राज, करेगी अपनी हिंदी
2
हिंदी भाषा से करें , आओ हम सब प्यार
होगी तब संसार में , इसकी जय जयकार
इसकी जय जयकार , सिर्फ हिंदी ही बोलें
अपने मन के द्वार, मान में इसके खोलें
चलो अर्चना दीप , जलायें इस आशा से
हो अपनी पहचान ,यहाँ हिंदी भाषा से
3
अब हिंदी को चाहिए, अपने सब अधिकार
सहना इसको है नहीं, सौतेला व्यवहार
सौतेला व्यवहार , मिले जब अपने घर में
कैसे फिर सम्मान, मिलेगा दुनिया भर में
कसम अर्चना आज, उठायें आओ हम सब
देंगे दिल से प्यार ,सभी जन हिंदी को अब
डॉ अर्चना

Loading...