Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Dec 2016 · 1 min read

बीत जैसे गया सफर उनका

बीत जैसे गया सफर उनका
हर नशा ही गया उतर उनका

गम छिपाते रहे वो हँस हँस कर
देखते रह गए हुनर उनका

जब हवाओं के साथ चलना हो
देखना, रुख भी है किधर उनका

जो सुनी थी कहानियाँ माँ से
ज़िन्दगी भर रहा असर उनका

वो भले साथ चल नहीं पाए
मार्गदर्शन मिला मगर उनका

‘अर्चना’ राज खुल ही जायेंगे
सामना हो गया अगर उनका

डॉ अर्चना गुप्ता

Loading...