Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
12 Dec 2016 · 1 min read

ज्ञानी हो नव पीढ़ी या केवल साक्षर

दुर्दशा शिक्षा की,हो रही है किस तरह
अज्ञान,भ्रष्टाचार,चाहे जो भी हो वजह
सरकारी सारे काम,बस कागजों में चलेंगे
लिख लेने भर से नाम,पढ़े लिखे बनेंगे
इससे भी बुरा पर,उनका हुआ है हाल
दोनों हाथों से,जो डिग्रियाँ रहे उछाल
चंद रूपयों में यहाँ,बिकती हैं डिग्रियाँ
औ’ईमान बिकता है,देखकर के गड्डियाँ
पढ़े लिखों की यूँ तो फौज बढ़ रही
फिर भी तरक्की क्यों सीढ़ी उतर रही
कहने को पढ़ा हुआ,पर ज्ञान है सिफर
डिग्रीधारी हैं बहुत,ज्ञान पर न रत्ती भर
नीति बनाने वालों,सोचो यह देखकर
ज्ञानी हो नव पीढ़ी या केवल साक्षर

✍हेमा तिवारी भट्ट✍

Loading...