Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Dec 2016 · 1 min read

ना मिले गर सज़ा तो ज़ुर्म करने में हर्ज़ क्या है

ना मिले गर सज़ा तो ज़ुर्म करने में हर्ज़ क्या है
कौन जाने इस दुनियाँ में इंसाफ़ की तर्ज़ क्या है

तोड़ा गया इस से पहले के फ़ूल बन के महकती
नन्हीं कली पर जाने इस दुनियाँ का क़र्ज़ क्या है

नहीं जानती जिसे हक़ शान से कहती है दुनियाँ
औरत की तालीम है यही कि उसका फ़र्ज़ क्या है

कोई और ही जीता रहा मेरी उम्र हमेशा
सोचती हूँ ऐसी ज़ीस्त की मुझको ग़र्ज़ क्या है

वो दफ़ा जिसके तहत ये सख़्त सज़ा काटती हूँ में
किसकी लिखी तहरीर है और उसमें दर्ज़ क्या है

मुझे हो चला यकीं आनेवाला है शहर-ए-दिल में
नहीं ज़लज़ला तो ये इसकी ज़मीं पे लर्ज़ क्या है

तिश्नगी अश्क़ों ने बुझाई भूख दर्द ने मिटाई
चरक कोई लुक़मान बताये ‘सरु’ को मर्ज़ क्या है

Loading...