Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
8 Dec 2016 · 1 min read

बिना पढ़े ही पोस्ट लाईक ना करना यारो..

बिना पढ़े ही पोस्ट लाईक ना करना यारो
सब लाईक करे ये साईक ना करना यारो

कोई पढ़ता है तुम्हें तो शुक्रगुज़ार रहो
खुद अपनी रेटिंग में हाईक ना करना यारो

कोई मुद्दे की बात हो तो कहो लिखो मनवाओ
बात बात पर हंगर स्ट्राईक ना करना यारो

जिसे सुननी है तेरी बात बिन कहे सुन लेगा
नाज़ुक से गले को माईक ना करना यारो

इसी में आसानियाँ हैं खुशियाँ हैं ज़माने की
जिंदगी के रास्ते पाईक ना करना यारो

कुछ हटकर करना उस पर हमेशा डटकर रहना
नई राह सोचना अलाईक ना करना यारो

कोई मज़हब हो जात हो भूखा या ग़रीब ‘सरु’
तुम किसी को डिसलाईक ना करना यारो

Loading...