Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Dashboard
Account
9 Nov 2016 · 1 min read

गीत

तौबा- तौबा करते- करते प्यार हो गया।
आँखों ही आँखों में कब इक़रार हो गया।

कुछ ना बोली, मुख ना खोली।
जानूँ ना मैं, आँख- मिचौली।

मिलते- जुलते कब दिल, बेक़रार हो गया।
पलकों के पीछे से, कोई वार हो गया।

अमुवा ऊपर कोयल बोली।
मैं तो कोई राज़ न खोली।

जाने कैसे तीर ज़िगर के पार हो गया।
बैठे- थाले, हम- दोनों में, प्यार हो गया।

कब तक डरती, प्यार न करती।
कुछ तो होगी, रब की मर्ज़ी।

साँझ- सकारे क्यों, उसका दीदार हो गया।
उसको भी तो मुझपे, ऐतवार हो गया।

रंगों से खेली ना होली,
नादां मैं नादां हमजोली।

दीवाने को दीवानी से सरोकार हो गया।
हँसते- हँसते, प्यार का बुखार हो गया।

श्रीमती रवि शर्मा

Loading...