Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Dashboard
Account
13 Aug 2016 · 1 min read

क्या छोड़ आए हैं।

बैठ पल दो पल उनकी,
पनाहों से जो आए हैं,
न जाने कितने ही,
हसीन ख्वाब,
उनकी आँखों में,
छोड़ आए हैं।

जब उठे थे,
उनके पहलू से,
साँसों में,
रवानगी साथ,
एक दीवानगी,
छोड़ आए हैं।

आने को कह कर,
बस उनके पास,
अपने इंतजार के,
लम्हें छोड़ आए हैं।

उनकी बाहों में सिमट,
कई सपने बुने,
जाते -जाते,
उन सपनों की,
निशानी छोड़ आए हैं।

नजर से नजर मिली,
कई जज्बात जागे,
उनकी साँसों में,
अपनी महक,
छोड़ आए हैं।

रचनाकार…..
(Veena pawan mehta)

Loading...