Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
2 Dec 2025 · 1 min read

सच कहूं तो दिल दुखता है

सच को जब हारते देखा
इधर उधर भागते देखा
झूठे को मुस्कुराता देखा
सच कहूं तब दिल दुखा था
जब ईमानदारी को हारते देखा
बेईमानों को जीतता देखा
सच कहूं तब दिल दुखा था
जब खाने के ढेरों को
जब नालों में बहते देखा
इसके लिए जब लोगों को
तड़प तड़प के मरते देखा
सच कहूं तब दिल दुखा था…

जब दूध से कुपोषणित पथ पे
मैंने कुछ बच्चों को देखा
और जब दूध की नदियों को
जब नालों में बहते देखा
सच कहूं तब दिल दुखा था
जब खुदा को घर से निकालते देखा
बाहर लोगों को खुदा खुदा करते देखा
सच कहूं तब दिल दुखा था
सच को जब हारते देखा
इधर उधर भागते देखा
झूठे को उस पे हंसते देखा
सच कहूं तब दिल दुखा था….

Loading...