*अगर मिले विपरीत परिस्थिति, धीरज वाला मन देना (मुक्तक)*
अगर मिले विपरीत परिस्थिति, धीरज वाला मन देना (मुक्तक)
_________________________
अगर मिले विपरीत परिस्थिति, धीरज वाला मन देना
धन जितना भी दो जीवन में, पर संतोषी-धन देना
मिला पूर्ण वरदान मुझे है, ईश्वर का यह मानूॅंगा
सही-सलामत अंतिम क्षण तक, सबल मुझे प्रभु तन देना
—————————————-
रचयिता: रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा (निकट मिस्टन गंज) रामपुर, उत्तर प्रदेश
मोबाइल 9997615451