मुक्तक
मुक्तक
~~~~~~~~~~~
ध्वजा हिन्द की कर में थामें, बढ़ते वीर जवान।
हर पल उनके हृदय बसा है, प्यारा हिंदुस्थान।
धूल चटा देते अरि दल को, शौर्य दिखाते खूब।
मात्र तिरंगा ही है उनके, जीवन की पहचान।
~~~~~~~~~~~~~~~~~
-सुरेन्द्रपाल वैद्य