Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
2 Dec 2025 · 1 min read

राना लिधौरी'के हिंदी दोहे बिषय-लाठी

हिंदी-दोहे बिषय- लाठी

लाठी के गुण जानिए,लाठी है अनमोल।
तेल पिलाकर जाइए,कहीं बोलने बोल।।

लाठी वाले का रहा,सदा भैंस अधिकार।
यही कहावत सत्य है,’राना’ करे विचार।।

लाठी भी है आसरा,बूड़े जाने मोल।
चलते उसको टेककर,बोलें मन के बोल।।

लाठी पर जब खेत में, देते पुतला टाँग।
पास न आते ढ़ौर तब,चल जाता है स्वाँग।।

लाठी सीधा शस्त्र है,लेना इसको मान।
‘राना’ अवसर पर बजे,कर के खट-खट गान।।
***
✍️ राजीव नामदेव”राना लिधौरी”
संपादक “आकांक्षा” पत्रिका
संपादक-‘अनुश्रुति’त्रैमासिक बुंदेली ई पत्रिका
जिलाध्यक्ष म.प्र. लेखक संघ टीकमगढ़
अध्यक्ष वनमाली सृजन केन्द्र टीकमगढ़
नई चर्च के पीछे, शिवनगर कालोनी,
टीकमगढ़ (मप्र)-472001
मोबाइल- 9893520965
Email – ranalidhori@gmail.com

Loading...