Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
1 Dec 2025 · 1 min read

सत्य सनातन गीत है गीता, गीता परम प्रकाश है

सत्य सनातन गीत है गीता, गीता परम प्रकाश है
धर्म कर्म निर्वाण का पथ है, मानवता का आकाश है
भक्ति ज्ञान और कर्मयोग, आत्मज्ञान साक्षात्कार है
मनुज जन्म का गीत है गीता, गीता जीवन का सार है
सत्य सनातन ईश्वर की वाणी, गीता धर्म का सार है
ज्ञान है जीवन जीने का , मानवता मूल आधार है
लोक और परलोक संवारे, गीता जीवन का सार है
मनुज जन्म का गीत है गीता, गीता जीवन का सार है
सार्थक मनुज जनम जीने का, गीता अक्षय ज्ञान भंडार है
कर्म अकर्म और धर्म का, गीता सूक्ष्म विश्लेषण है
जीव ब़म्ह का ज्ञान है गीता, ईश्वर का अवलंबन है
मनुज जनम का गीत है गीता, गीता जीवन का सार है
श्री हरि की परम कृपा से, मनुज तन में जो गीतामृत पीते हैं
,सत चित आनंद स्वरूप जीवन जी,परम अभीष्ट पा जाते हैं
जीवन के हर क्षेत्र में आगे, उच्च शिखर पर जाते हैं
रहते परहित में निरत सदा, मनुज तन सफल बनाते हैं
चिंतन मनन और अवलंबन से,जन जन का आत्म उद्धार है
मनुज जन्म गीत है गीता, गीता जीवन का सार है
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः
सुरेश कुमार चतुर्वेदी

Loading...