राना लिधौरी के हिंदी दोहे -गंगा नदी पर
हिंदी दोहे बिषय- गंगा माता महिमा
गंगा जल पावन रहे, सदा करें कल्याण।
‘राना’ शुचिता नीर से, पावन होते प्राण।।
महादेव के शीश पर, हर गंगा है नाम।
‘राना ‘ इस उपमान से, करते सभी प्रणाम।।
गंगा भारत देश में, देती है संदेश।
‘राना’ पावन खुद बनो, भक्ति मार्ग परिवेश।।
ब्रह्म कमंडल -विष्णु पग, शिवा शीश श्रृंगार।
‘राना’ तारण को प्रकट, मां गंगा अवतार।।
गंगा, यमुना,शारदे, जहां मिलन अनुभाग।
‘राना’ जानो तीर्थ वह, पावन राज प्रयाग।।
गंदी हम गंगा करें, रखते कभी न ख्याल।
मानव के इस कृत्य पर ‘राना’ रखें मलाल।।
गंगा जी के नाम का, बनता बजट करोड़।
‘राना’ होता लापता, यहां वहां ले मोड़।।
***
✍️ राजीव नामदेव”राना लिधौरी”
संपादक “आकांक्षा” पत्रिका
संपादक-‘अनुश्रुति’त्रैमासिक बुंदेली ई पत्रिका
जिलाध्यक्ष म.प्र. लेखक संघ टीकमगढ़
अध्यक्ष वनमाली सृजन केन्द्र टीकमगढ़
नई चर्च के पीछे, शिवनगर कालोनी,
टीकमगढ़ (मप्र)-472001
मोबाइल- 9893520965
Email – ranalidhori@gmail.com
#######