Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
30 Nov 2025 · 1 min read

खूबसूरत

मुक्तक
~~~~
बहुत ही खूबसूरत सा समय है।
अभी शायद मिली कोई विजय है।
भरी चाहत लिए हो गुनगुनाते।
मधुर मन को लुभाती आज लय है।
~~~~
धुंध ओढ़ कर आ गई, देखो शीतल भोर।
श्वेत सिंधु में खो गये, ज्यों प्रकृति के छोर।
धीरे-धीरे देखिए, लगी पिघलने ओस।
और घोंसले छोड़ कर, पंछी करते शोर।
~~~~
–सुरेन्द्रपाल वैद्य

Loading...