बाल कविता-
बाल कविता-
छोटी मुन्नी ओढ़े चुन्नी
मुस्काती वो आयी है।
पाली है उसने एक बिल्ली
झोले में ले लायी है।
प्यारी सी है बिटिया रानी
खेलने को वो आई है।
बिल्ली से करती बहुत प्यार ,
उसे साथ वो लाई है।
बिल्ली भी है बहुत सलोनी
खाती दूध मलाई है ।
जब भी उसको चूहा देखे
उसने दौड़ लगाई है।
मौलिक सृजन
पूनम दीक्षित
कृष्णा विहार कॉलोनी
ज्वाला नगर रामपुर
उत्तर प्रदेश