*फर्जी वोटर-तंत्र का, मिटे पूर्ण अभिशाप (कुंडलिया)*
फर्जी वोटर-तंत्र का, मिटे पूर्ण अभिशाप (कुंडलिया)
_________________________
फर्जी वोटर-तंत्र का, मिटे पूर्ण अभिशाप
देना इसका साथ भी, समझो पूरा पाप
समझो पूरा पाप, देश मजबूत बनाओ
पापी वोट नकार, चलो कुछ पुण्य कमाओ
कहते रवि कविराय, दूर हो सब मनमर्जी
रुके दुष्ट घुसपैठ, रुके मतदाता फर्जी
————————-
रचयिता: रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा (निकट मिस्टन गंज), रामपुर उत्तर प्रदेश
मोबाइल 9997615451