मैं भारत का हूँ रहवासी
ये भारत देश है मेरा।
मैं यहाँ का हूँ रहवासी।
तुम कौन हो परवासी?
जो पूछते हो मुझसे,
मैं कहाँ का हूँ रहवासी?
ये भारत देश है मेरा।
यहाँ की मिट्टी ने मुझे पाला।
तुम कौन हो बनमाली ?
जो पूछते हो मुझसे,
किसने है मुझे पाला?
ये भारत देश है मेरा।
यहाँ की संस्कृति का हूँ मतवाला।
नहीं हूँ अकेला यहाँ।
सब अपने है मेरे यहाँ।
तुम कौन हो विदेशी मतवाले?
जो आ गए हो यहाँ चले।
जिससे हो रहें मेरे अपनें,
दूर भारतीय संस्कृति से।
शिवम विश्वकर्मा