Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
27 Nov 2025 · 1 min read

रोजेरो में काफी का स्वाद

रोजेरो में काफी का स्वाद
🍂🍂🍂🍂🍂🍂
कॉफी का सेवन करते समय परिवेश अगर खुशनुमा मिल जाए तो क्या कहने!

रामपुर में एक रोजेरो है। दीवारें ऐसी मानो खादी सिल्क का आवरण हो।अंग्रेजी की मोटी-मोटी किताबें खुली अलमारियों में सजी हुई हैं। कॉफी का स्वाद लेते समय उनके नाम पढ़ना अच्छा लगता है। अलमारी की लकड़ी की चौखटें स्पिरिट पॉलिश की चमक बहुत शालीनता के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कर रही हैं।

रोजेरो एक स्पेनिश शब्द है। शब्दकोश के अनुसार इसका अर्थ गुलाबों का बगीचा है। रोजेरो की छत पर बैजनी रंग के फूल सजावट का एक अलग ही आयाम प्रस्तुत कर रहे हैं। कॉफी हाउस को सड़क से शीशे के दरवाजे जोड़ रहे हैं ।

शौकत अली रोड, सिविल लाइंस पर हम लोग गए तो किसी और काम से थे, लेकिन हमारी पुत्रवधू डॉक्टर हर्षिता पूठिया ने लौटते समय रोजेरो में कॉफी पीने का कार्यक्रम बनाया। आधा घंटा अच्छा व्यतीत हुआ।
🍂🍂🍂🍂
रवि प्रकाश, बाजार सर्राफा (निकट मिस्टन गंज), रामपुर, उत्तर प्रदेश
मोबाइल 9997615451

Loading...