Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
27 Nov 2025 · 1 min read

एक कुंडलियां :--आदत पर

एक कुंडलियां :–आदत पर
आदत अच्छी डालिए, रहिए हरदम स्वस्थ।
दिनचर्या पर ध्यान दे, तन-मन रखिए मस्त।।
तन-मन रखिए मस्त,यही जीवन की कुंजी।
सच्चा सुन्दर ज्ञान, सुरक्षित रखती पूँजी।।
कह प्यासा कविराय, समझिए उसे इबादत।
जिससे जग का भला,सुधरती जिससे आदत।।
✍️ प्यासा

Loading...