Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
26 Nov 2025 · 1 min read

# खूब लड़ी मर्दानी :

# खूब लड़ी मर्दानी :

इतिहास के पन्नों पर,
स्वयं अंकित की कहानी थी ।
और कौन थी भला वही तो ,
झांसी वाली रानी थी ।
सबसे अलग इनकी कहानी थी ।
बड़ी बहादुर ये जनानी थी ।
ख़ूब लड़ी मर्दानी वो तो ,
झांसी वाली रानी थी ।
वाराणसी की भूमि पर जन्मी ,
ये मनु बड़ी सयानी थी ।
जीवन का लक्ष्य यही था ,
अंग्रेजों को धूल चटानी थी ।
घुड़सवारी और तलवारबाजी की,
शौकीन बड़ी पुरानी थी ।
त्याग और बलिदान की प्रतीक,
अपनी झांसी वाली रानी थी ।
इनके शौर्य व बलिदान की गाथा ।
देश ना भुला पायेगा ।
वीरांगनाओं में सबसे पहले,
नाम इनका लिया जायेगा ।
जो भी समझते हों ,
अबला है नारी ।
वो याद करें ,
रानी लक्ष्मी बाई को ।
जो पड़ी थी अंग्रेजों पर भारी ।

वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की
जयंती पर कोटि कोटि नमन 🙏 🙏

Loading...