शिव माला 158
शिव माला 158
प्यारा अपना देश है, जग में है पहचान
लिखकर हमको दे गए, बाबा साहब ज्ञान
बाबा साहब ज्ञान, हमें गणतंत्र बनाया
मिलकर सबके साथ, यह संविधान थमाया
समता का संदेश, दे गए हमको न्यारा
मेरा भारत देश, विश्व में सबसे प्यारा
अरविंद भारद्वाज