इतिहास के जनक
इतिहास के जनक – “हेरोडोट्स” को माना जाता है। हेरोडोट्स एक प्राचीन ग्रीक इतिहासकार थे, जिन्होंने पाँचवीं सदी ईसा पूर्व में “द हिस्ट्री” (The History) नामक एक प्रसिद्ध पुस्तक लिखी थी। उन्होंने अपने समय में उपलब्ध मौखिक और लिखित स्रोतों का उपयोग करके यह व्यवस्थित और विस्तृत इतिहास लिखा था।
‘द हिस्ट्री’ में हेरोडोट्स ने प्राचीन ग्रीस, फर्सी साम्राज्य और अन्य प्राचीन सभ्यताओं के इतिहास का वर्णन किया था। उनकी इस कृति में इतिहास, भूगोल, संस्कृति और राजनीति के बारे में विस्तृत जानकारी है।
हेरोडोट्स की कृति – “द हिस्ट्री” ने इतिहास लेखन की एक नई शैली की शुरुआत की। इसमें स्रोतों का उपयोग, तिथियों का उल्लेख और घटनाओं का विस्तृत वर्णन शामिल था। उनकी इस कृति ने पश्चिमी इतिहास लेखन पर एक गहरा प्रभाव डाला और उन्हें “इतिहास के जनक (Father of History)” के रूप में सम्मानित किया।
डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति
साहित्य वाचस्पति
साहित्य और लेखन के लिए
लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्राप्त
हरफनमौला साहित्य लेखक