Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 Nov 2025 · 1 min read

राम पदांबुज

///राम पदाम्बुज///

राम तत्व विचार पदांबुज,
तेजपुंज लवलेश पदांबुज।
अमित कृपाधाम राम के ,
जग कर्ता तारक पदांबुज।।

सकल पुण्य पुंज पदांबुज,
राम विग्रह अंश पदांबुज।
सकल सृष्टि रंचपदांबुज,
उदधि परागकण पदांबुज।।

सकल सृष्टि आधार पदांबुज,
तत्व एक निराकार पदांबुज।
कारण तत्व विचार पदांबुज,
प्रकट अप्रकट सृष्टि पदांबुज।।

ज्ञान तत्व विज्ञान पदांबुज,
कारक कृति शक्ति पदांबुज।
अनंत व्योम विस्तार पदांबुज,
चेतन कृति सर्वस्व पदांबुज।।

काल तत्व अवगाह पदांबुज,
द्रव्य तत्व परिमाण पदांबुज।
भू वन्हि वायु प्रमाण पदांबुज,
तारक शरण गंगधार पदांबुज।।

वरिमाधर विस्फोट पदांबुज,
खर्व सकल ब्रह्मांड पदांबुज।
चरण शरण उद्धार पदांबुज,
प्रेमसलिल निर्वाण पदांबुज।।

श्रुति धर्म परिवास पदांबुज,
चरण शरण स्नात पदांबुज।
गहन प्रेम उपजाव पदांबुज,
होऊं पीवक श्लेश पदांबुज।।

स्वरचित मौलिक रचना
रवींद्र सोनवाने ‘रजकण’
बालाघाट (मध्य प्रदेश)

Loading...