Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
21 Nov 2025 · 1 min read

लोग समझते है वफ़ादारी एक पल में तय हो जाती है,

लोग समझते है वफ़ादारी एक पल में तय हो जाती है,
पर सच यह है दिल तक उतरने वाली हर भावना को
अपना ठिकाना बनाने मे अक्सर आधी उम्र लग जाती है,
देह तक तो हर कोई पहुँच जाता है वहाँ लौट आने की राहें हमेशा खुली होती है पर दिल? दिल तक पहुँचने के लिए भटकन नही, सच्चाई चाहिए और सच्चाई का रास्ता
हर किसी से तय नहीं होता!-
____
जो लोग केवल स्पर्श जानते है, वे देह के दरवाज़ों से आगे नहीं बढ़ते और जो दिल को छूने की क़ाबिलियत रखते है,
वे लौटते नही क्योंकि दिल को छूने वाले कभी आधे रास्ते पर छोड़कर नहीं जाते, लॉयल्टी वहीं जन्म लेती है जहाँ भावनाएँ स्थिर होती है, जहाँ भरोसा सतह नही, गहराई में सांस लेता है और शायद इसलिए दिल तक पहुँचने वाले कम होते है पर वही लोग हमारी कहानी में सबसे गहरा अध्याय लिखते है!-
_____
और बस मै हर रिश्ते मे एक लेसन सीखी और खुद को बदलते गई!–

Loading...