युवा
युवा
हे युवा देश के, जोश मन में भरो,
देश हित के लिए, काम मिलकर करो।
रह न जाये कमी, राह ऐसी चुनो,
वीरता से जियो, वीरता से मरो।
दूर रहना सदा, व्याल के जाल से,
दूर दृष्टि से लड़ो, हर बुरे काल से।
चेतना तार से, वक्त को भाँप कर,
बच सकोगे तभी, झूठ की चाल से।
धर्म को धार लो, कर्म के सार से,
पाप को मार दो, पुण्य के वार से।
जागते ही रहो, आत्म विस्तार कर,
झूठ को काट दो, सत्य की धार से।