Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 Nov 2025 · 1 min read

तन्हाई का आलम

तन्हाई का आलम

तन्हाई का आलम क्या है,
समझिए ज़रा इस तरह—
भीड़ के मेले में घिरकर भी,
मन रहता है तन्हा कुछ इस तरह।

कंधों की तो कमी नहीं यहाँ,
पर दिल को राहत दे
सर रखकर सोने वाला
वो अपना सा साहिल कहाँ?

मुस्कान लिए हम चलते रहे,
ग़म की आहट कोई न जाने;
आँखों में सवाल लिए हम,
दिल में अनकहे फ़साने।

भीड़ में ढूँढते हैं हम,
अपनी सी कोई परछाईं;
पर पास होकर भी सब हमसे,
रह जाती है वही पुरानी तन्हाई।

मुकेश शर्मा

Loading...