बहुत बेवकूफाना जज़्बात है,पर आदमी होना मुश्किल बात है।शक के
बहुत बेवकूफाना जज़्बात है,पर आदमी होना मुश्किल बात है।शक के घेरे में जीता है ये शख्स हर पल,दुनिया के लिए सबसे खराब जात है।।।
गर्भ में हर किसी को लड़का चाहिए,पर सबसे ज्यादा कायदा कानून इसी के साथ है,काम पर जाना इसका सबसे ज़रूरी है,क्यूंकि ये किसी का बेटा, भाई या बाप है।।
प्यार इसको है, पर इसपर किसी को आता नहीं,विफलता इसके लिए शर्म की शुरुआत है,ये औरो की तरह बिना कुछ किए नहीं जी सकता,दुनिया के लिए नसीब से ज्यादा इसकी औकात है।।
बाज़ार में इसकी आसुओं की कोई कीमत नहीं,रोना इसके लिए शर्मसार – शर्मनाक है,जिम्मेदारियों की गठरी तले ये जीता रहता,इसके लिए कभी भी ना चैन की सांस है।।।
इतना आसान भी नहीं इस किरदार को जीना,आदमी होना बहुत मुश्किल बात है।।।
पूजनीय है और दयनीय भी,बस ये समय समय की बात है,मानव जीवन का एक अंश है,आरंभ है और शुरुआत है।।।
हर एक चीज में इसका उद्देश्य है,कभी श्री कृष्ण, कभी शिव का अवतार है।परवरिश में हुई भूल है वो,जिनसे हो जाता अपराध है।।।
अद्वितीय प्रेम का हकदार है,आदमी होना बहुत मुश्किल बात है।।।
शिशु रूप में परमात्मा का अंश है,बनता प्रकृति परिवेश के अनुसार है।बहुत ठहराव और गहराई है,कभी परमब्रह्म और कभी ब्रम्हचर्य है।।।
बनना इसको भी महान है,कुछ बहुत महानतम इसके काज है।इतिहास गवाह है इन बातों का,की आदमी कितना शौर्यवान है।।।
खुद घटित तजुर्बा मेरे साथ है,की आदमी होना बहुत मुश्किल बात है।।।
#अंतर्राष्ट्रीयपुरुषदिवस की शुभकामना
सभी पुरुष एस्पिरेंट को