कौन कहता हम किसी से प्यार नही करते
कौन कहता है सीने मैं अलमारी नही होती,
सुख दुःख की फाइले इसी मे ही भरी होती।
ज़ब फुर्सत मिले कभी इन्हे ध्यान से पढना,
इसमें तुम्हारे जीवन की कहानी लिखी होती।।
कौन कहता है हम किसी से भी प्यार नही करते,
करते है मगर किसी से इसका जिक्र नही करते।
पता लग जाता है ज़ब लोगों को हमारे प्यार का,
दुनिया क्या कहेगी इसका हम फ़िक्र नही करते।।
आर के रस्तोगी गुरुग्राम