Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
18 Nov 2025 · 1 min read

एक निर्णय हो स्वयं से

एक निर्णय हो स्वयं से
एक भेंट हो स्वयं से
सीमा न हो समय की
जब संवाद हो स्वयं से
न रिक्तता हो मन में
जब प्रेम हो स्वयं से
स्वयं हल तलाश लेना
जब सवाल हो स्वयं से
डाॅ फ़ौज़िया नसीम शाद

Loading...