Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
16 Nov 2025 · 1 min read

जो मुझे हर तरफ़ से घेरे हैं

जो मुझे हर तरफ़ से घेरे हैं
ये ग़मों के हसीं अँधेरे हैं

जिनको रहबर समझ रहा है तू
ग़ौर से देख सब लुटेरे हैं

अब किधर आशियाँ बनाएँ हम
चार-सू बिजलियों के डेरे हैं

मुँह छुपाएँ घटाएँ शरमाएँ
बाल उसने भी क्या बिखेरे हैं

लब पे तारीफ़ें हैं रक़ीबों की
वैसे वो जाँ-निसार मेरे हैं

और तो कुछ नहीं बचा है इधर
दिल में ज़ख़्मों के उजड़े डेरे हैं

दरमियाँ यूँ हुआ है बँटवारा
सब ख़ुशी उनकी रंज मेरे हैं

गुल तो सारे निगल चुकी है ख़िज़ाँ
अब तो शाख़ों को ख़ार घेरे हैं

मुझको ‘साहिल’ नवाज़ते हैं ग़म
जितने ये ग़म-गुसार मेरे हैं

Loading...