कह प्यासा कविराय
एक कुंडलियां :-
तेरा मेरा कुछ नही,सच्ची है यह बात।
खोना-पाना जगत में, सब ईश्वर के हाथ।।
सब ईश्वर के हाथ, नही कुछ इसमें धोखा।
मिलता सबको तभी,जभी दे ईश्वर मौका।।
कह प्यासा कविराय, दूर कर ले अंधेरा।
सब कुछ उसका हाथ, नही कुछ मेरा तेरा।।
-प्यासा