कर्णधार
नवपल्लवित पौधे हैं ये स्वस्थ पर्यावरण अपेक्षित ,
संस्कार , सद्-भाव , पोषण से बनें मानवता समर्थित ,
भेदभाव, द्वेष ,संक्रमित न हों बनें शांति- प्रेम समर्पित ,
कर्मठ, जीवन -समरवीर बन रहें सदा प्रज्ञान प्रकाशित ,
संकट क्षणों में धैर्ययुक्त हों सदैव रहें लक्ष्य संकल्पित ,
उन्नति प्रेरणा से संचरित , प्रगति- पथ रहें सतत् अग्रसित ,
राष्ट्र कर्णधार बनें ,
निर्माण का कीर्तिमान बने ,
शूरवीर बन देश की शान बनें ,
विश्व में देश की आन बने ,
अमर हो देश का गौरव -सम्मान बनें।