एक वादा नया आज----------- ?
एक वादा नया आज हम सब करें।
छोड़े बदकाम हम नेक काम करें।।
ताकि कोई बुरा ना हमको कहें।
जिंदगी आज से ऐसी शुरू करें।।
एक वादा नया आज—————-।।
बुरी नजरों से देखो, नहीं किसी को।
तुम नसीहत बुरी मत दो किसी को।।
हो सके तो बचाओ बुराई से तुम।
ताकि तारीफ हमारी खुदा भी करें।।
एक वादा नया आज—————।।
हो मुकम्मल ख्वाब, हर इंसान का।
महके खुशियों से आँगन, यहाँ सबका।।
फूलों की खुशबू से हो, सवेरा नया।
बुझे दीपों को रोशन हम, फिर से करें।।
एक वादा नया आज—————।।
तुम गिरादो दीवारें, ये नफरत की।
और बनाओ मीनारें, मोहब्बत की।।
ताकि इस मुल्क में हो, चैनो-अमन।
अपने इस हिन्द को, फिर से आबाद करें।।
एक वादा नया आज—————-।।
शिक्षक एवं साहित्यकार
गुरुदीन वर्मा उर्फ़ जी.आज़ाद
तहसील एवं जिला-बारां(राजस्थान)