*श्रीमती मीनाक्षी ठाकुर (कुंडलिया)*
श्रीमती मीनाक्षी ठाकुर (कुंडलिया)
_________________________
मीनाक्षी ठाकुर चलीं, लिए देश-उत्साह
भारत माता भक्ति की, भरी काव्य में चाह
भरी काव्य में चाह, सबल स्वर ऊॅंचा गातीं
भारत का अभिमान, सौंप जन-जन को जातीं
कहते रवि कविराय, लेखनी युग की साक्षी
ओजस्वी आवाज, सौम्य प्रमुदित मीनाक्षी
—————————————-
रचयिता: रवि प्रकाश
बाजार सर्राफा (निकट मिस्टन गंज), रामपुर, उत्तर प्रदेश
मोबाइल 9997615451