*फिदा हो गए*
फिदा हो गए
हम तुम पे फिदा हो गये रूप तुम्हारा देख कर
आँखों में तेरी हम एकदम से खो गये
तुम्हारी एक मुस्कान पर हम घायल से हो गए
तेरी चाहत में हम तुम्हारे दिवाने हो गए
हम तुम पर फिदा हो गये रूप तुम्हारा देख कर
तुम को भी मुझ से मोहब्बत है अगर दोस्त
अपनी इस दिलकी धड़कनो से महसूस तुम करो
मेरे प्यार की आगाज का तुम्हे भी अहसास होगा
जिसको दिलमें तुम्हें, बस सुनना है
हम तुम पर फिदा हो गये रूप तुम्हारा देख कर
ये प्यार मोहब्बत भी बड़ा नाजुक होता है
जिसपे दिल आये बस उसी का हो जाता है
इसमें पैसों का तो प्रश्न है ही नहीं
दो दिलों का मिलन बस जरूरी है
हम तुम पे फिदा हो गये रूप तुम्हारा देख कर
बस तुम्हारी आँखों में हम एकदम खो गये
** विशु अरोड़ा **