Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
9 Nov 2025 · 1 min read

आओ बैठें पास

मुक्तक
~~~~
आओ बैठें पास, झंझट सारे छोड़ कर।‌
होना नहीं उदास, कहीं भी मुंह मोड़ कर।
मिट जाएंगे कष्ट, हमारे सहज ही सभी।
करते रहें प्रयास, पुराने सूत्र जोड़ कर।
~~~~
खूब खिले हैं फूल, भाव स्नेह के जग रहे।
रहे हवा में झूल, मन को मोहक लग रहे।
सभी देखते नित्य, भांति भांति के रंग हैं।
करते कभी न भूल, बढ़े दिशा में पग रहे।
~~~~
-सुरेन्द्रपाल वैद्य

Loading...