वंदे मातरम्
वंदे मातरम के 150 साल..🇮🇳 ✨
सभी मित्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
*** मुक्तक ***
~~~~~~~~~
वंदेमातरम से नभ गूंजा, जागा भारतवर्ष।
बना मंत्र यह राष्ट्रभक्ति का, हुआ भाव उत्कर्ष।
धन्य हो गयी भारत माता, कविवर बंकिमचंद्र।
इसी गीत को निशि दिन गाकर, सफल हुआ संघर्ष।
~~~~~~~~~~
आओ हम सब मिलकर गाएं, ओजपूर्ण यह गीत।
आदिकाल से चली आ रही, सत्य सनातन रीत।
सुनी विश्व ने वंदेमातरम् , महामंत्र की गूंज।
लौट आ रहा भारत का फिर, गौरवमयी अतीत।
~~~~~~~~~~
–सुरेन्द्रपाल वैद्य, ०८/११/२०२५