तेरा आना
तेरा आना
तेरे इश्क़ में ये दिल फ़ना हो गया।
हर एक दर्द अब तो दवा हो गया।
तेरी आँखों में जो जादू सा है,
वो ही आज मेरा खुदा हो गया।
तेरे लफ़्ज़ों में जो नफासत मिली है
वो ही अब मेरा कारवां हो गया।
तेरे पहलू में जो सुकून मैंने पाया,
वो ही अब मेरा जहाँ हो गया।
तेरे बिन ये जीवन अधूरा था मेरा,
तुझे आज पाकर मुकम्मल हो गया।
संजय श्रीवास्तव
बालाघाट मध्यप्रदेश