शिव माला 153
शिव माला 153
बाहुबली से रच दिया, नया आज इतिहास
हिंद देश में आज ये, दिवस बन गया खास
दिवस बन गया खास, गगन इसको पहुँचाया
इसरो ने फिर आज, तिरंगा है लहराया
ताकत इसकी देख, पाक में हुई खलबली
अंतरिक्ष में हिंद, हर दिन रहा बाहुबली
अरविंद भारद्वाज