महिला क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं बधाई
महिला क्रिकेट टीम को, शुभकामनाएं बहुत बधाई
आपने अपनी मेहनत से, भारत मां की शान बढ़ाई
इतिहास रचा विश्व क्रिकेट में, विश्व चैंपियन बन आई
महिलाएं बढ़ीं हर क्षेत्र में आगे,नवयुग की है अगुवाई
विश्व विजय कर रहीं बेटियां, भारत माता हरषाई
स्मृति जेजिमा शेफाली दीप्ति क्रांति, हरमन टीम को दिल से बधाई
सुरेश कुमार चतुर्वेदी