Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
2 Nov 2025 · 1 min read

कुण्डलिया छंद !

!! श्रीं!!
सुप्रभात !
जय श्री राधेकृष्ण !
शुभ हो आज का दिन !
🙏
पावन अति माना गया , कार्तिक का शुभ मास।
जन-जन पाने पुण्य को, करें नदी तट वास ।।
करें‌ नदी तट वास, भोर से पूर्व नहाते।
पाते अक्षय पुण्य, पाप अपने बिसराते।।
जागें श्री हरि विष्णु, माह यह अति मनभावन ।
सबसे उत्तम माह , कहाता कार्तिक पावन ।।
***
महेश जैन ‘ज्योति’,
मथुरा !
🌷🌷🌷

Loading...